Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

गुवाहाटी टेस्ट : पहले दिन का खेल समाप्त, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट पर 247 रन

गुवाटाही के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में 6 विकेट खोकर 247 रन बना लिए हैं। सेनुरन मुथुसामी 25 रन और काइल वेरेन्ने एक रन बनाकर नाबाद हैं।

22 Nov 2025

गुवाहाटी टेस्ट : पहले दिन का खेल समाप्त, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट पर 247 रन

गुवाहाटी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। गुवाटाही के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में 6 विकेट खोकर 247 रन बना लिए हैं। सेनुरन मुथुसामी 25 रन और काइल वेरेन्ने एक रन बनाकर नाबाद हैं।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम को सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा। उन्होंने मार्करम को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। मार्करम ने 38 रन बनाए। इसके बाद कुलदीप यादव ने रेयान रिकेल्टन को पवेलियन भेजा। रिकेल्टन ने 35 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका का 166 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा लगा। कप्तान टेम्बा बावुमा 92 गेंदों में पांच चौके की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए।

कुलदीप यादव ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर मेहमान टीम को चौथा झटका दिया। स्टब्स 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका को 201 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। वियान मुल्डर 13 रन बनाकर आउट हुए। अफ्रीकी टीम का छठा विकेट टोनी डी जोर्जी के रूप में गिरा। उन्होंने 28 रन की पारी खेली।

भारत के लिए पहले दिन स्पिनर कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट में अफ्रीकी टीम ने भारतीय टीम को 30 रन से हराया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गुवाहाटी टेस्ट : पहले दिन का खेल समाप्त, दक्षिण अफ्रीका का स
गुवाटाही के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में 6 विकेट खोकर 247 रन बना लिए हैं। से





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News